महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महिलाओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार


देहरादून। सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अश्लील, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले में दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा की शिकायत पर कोतवाली डालनवाला में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी राजेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पोस्ट से महिलाओं में भारी आक्रोश था तथा सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी आधार पर उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *