पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार

पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, दो महिलाओं समेत पांच लोग गिरफ्तार


देहरादून। ऋषिकेश के मायाकुंड क्षेत्र में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को गली नंबर-5, मायाकुंड में भाई-बहन पक्ष के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आपस में झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दिवाकर साना, दिनेश कुमार साना, मीना मंडल, अभिलाष कुमार और रेखा साना को धारा 170(1)/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *