घर से लापता दो नाबालिग बच्चों को किया सकुशल बरामद

चमोली। चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 11 जुलाई को परिजनों ने चौकी नन्दप्रयाग में सूचना दी थी कि दोनों बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोज अभियान शुरू किया और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर तलाश तेज की। पुलिस टीम ने नन्दप्रयाग-बगड़ पुल के समीप दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल सुनील पैंथवाल, कांस्टेबल पंकज मैखुरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।