प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए खुली बैठक आयोजित

हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों की पात्रता एवं अपात्रता के निर्धारण को लेकर विकासखंड रुड़की की ग्राम पंचायत टोडा कल्याणपुर एहतमाल में खुली बैठक आयोजित की गई।
बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी टिंकू चौहान ने किया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों की सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई गई तथा पंचायत भवन में सार्वजनिक सूचना के लिए चस्पा सूची पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों से प्राप्त पांच आपत्तियों का मौके पर ही परीक्षण कर निस्तारण किया गया। बैठक का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों का निष्पक्ष चयन करना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।