गढ़वाली फिल्म ‘मार्छ’ की टीम ने डीएम से की भेंट

टिहरी। गढ़वाली लोकभाषा, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली पर आधारित फीचर फिल्म ‘मार्छ’ की टीम ने जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से शिष्टाचार भेंट की। टीम ने फिल्म की विषयवस्तु एवं उत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य की जानकारी दी।
डीएम ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय भाषा और संस्कृति पर आधारित रचनात्मक प्रयास विरासत संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने जनपदवासियों से गढ़वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करने की अपील की। ‘मार्छ’ का प्रदर्शन नई टिहरी के त्रिहारी सिनेमा हॉल में किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी भी मौजूद रहे।