पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा, लंबित सड़क परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

पीएमजीएसवाई कार्यों की समीक्षा, लंबित सड़क परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत संचालित सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों को सभी लंबित परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर करने को कहा। जिला पंचायत सदस्य सरोज देवी ने कालीमठदृजग्गी-बगवान-ब्यूंखी-कुणजेठी-बेडुला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण, कोल्दी तथा दौणी-उनियाणा मार्ग, फांफज-बरसाल और पाली-सरुणा मोटर मार्ग के द्वितीय चरण सहित कई परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने चौमासी खाम बुगियाल से केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले प्राचीन पैदल मार्ग के सर्वेक्षण एवं सुगमीकरण की भी मांग की। जिलाधिकारी ने सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने तथा सोनप्रयागदृत्रियुगीनारायण मार्ग पर नीलगढ़ गदेरे में पुल निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *