राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर किया मंथन

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर किया मंथन


पौड़ी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में सोमवार को 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की 133वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने बताया कि इस वर्ष की थीम ’’ष्प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करनाष्’’ है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय एवं समयबद्ध आंकड़े सुशासन, प्रभावी नीति निर्माण और जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में प्रशासनिक आंकड़ों की गुणवत्ता, समन्वय और साझाकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


श्रद्धापूर्वक मनाई महालनोबिस की जयंती

टिहरी। 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में सोमवार को भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए प्रशासनिक आंकड़ों के महत्व पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि सटीक एवं विश्वसनीय प्रशासनिक आंकड़े प्रभावी नीति निर्माण, सुशासन, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

चमोली। 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रो. पी.सी. महालनोबिस को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने कहा कि विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े प्रभावी योजना निर्माण, आर्थिक विकास और जनकल्याणकारी नीतियों का आधार हैं।

प्रशासनिक आंकड़ों के उपयोग पर दिया जोर

हरिद्वार।  प्रख्यात सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की जयंती के अवसर पर 20वां सांख्यिकी दिवस जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रो. महालनोबिस के जीवन एवं उनके सांख्यिकीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने कहा कि सांख्यिकी किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और सटीक आंकड़ों के माध्यम से ही प्रभावी नीति निर्माण एवं सुशासन सुनिश्चित किया जा सकता है।

महालनोबिस के योगदान पर डाला प्रकाश

थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी में 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो. वी.एन. खाली के निर्देशन तथा प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद के संरक्षण में किया गया। वेबिनार की शुरुआत प्राचार्य के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने प्रो. पी.सी. महालनोबिस के जीवन एवं सांख्यिकी विज्ञान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग प्रभारी रजनीश कुमार, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. तनु मित्तल, डॉ. ललित जोशी सहित कई शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *