राम घाट और कश्यप घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राम घाट और कश्यप घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गंगा स्नान एवं चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान में आपदा प्रबंधन, नगर निगम, गंगा सभा, आदर्श सेवा समिति और अन्य संगठनों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस दौरान घाटों पर फैले कूड़े का एकत्रीकरण कर नगर निगम को उचित निस्तारण हेतु सौंपा गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की।