जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने की शांतिकुंज में शैलदीदी से भेंट

जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री ने की शांतिकुंज में शैलदीदी से भेंट


हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर शैलदीदी का सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं शांतिकुंज परिवार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *