जागरूकता कार्यक्रम चलाकर छात्रों ने ली नशामुक्ति की शपथ

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों को टी-शर्ट वितरित की गई। अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, योग और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।