दायरा बुग्याल में लापता महिला की तलाश जारी

उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील अंतर्गत दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में लापता महिला की खोज के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के समन्वय से अभियान को और तेज किया गया है।
दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) की विशेषज्ञ टीम को भी खोज अभियान में लगाया गया है। टीम दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र में संभावित स्थानों पर सघन तलाश कर रही है। महिला की खोज में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, वन विभाग, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन की क्यूआरटी टीम तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के कार्मिक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि महिला का जल्द पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है और अभियान लगातार जारी रहेगा।