लैंसडाउन दुष्कर्म मामले में हरिद्वार से आरोपी गिरफ्तार

लैंसडाउन दुष्कर्म मामले में हरिद्वार से आरोपी गिरफ्तार


पौड़ी। पुलिस ने लैंसडाउन क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने कोतवाली लैंसडाउन में शिकायत दर्ज कराते हुए डबरालस्यू निवासी राकेश मोहन पर उसकी पुत्री से दुष्कर्म और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर विस्तृत जांच की गई। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 5 जून 2026 को आरोपी राकेश मोहन (44) को सुल्तानपुर क्षेत्र, हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *