वनाग्नि रोकथाम को लेकर रुद्रप्रयाग वन विभाग अलर्ट

वनाग्नि रोकथाम को लेकर रुद्रप्रयाग वन विभाग अलर्ट


रुद्रप्रयाग। वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम को लेकर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जनपद के वनाग्नि नोडल अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने रुद्रप्रयाग वन प्रभाग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जखनी और अगस्त्यमुनि स्थित क्रू स्टेशनों, मास्टर कंट्रोल रूम और मोबाइल ऐप आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान संसाधनों, सुरक्षा कार्मिकों की उपलब्धता, फील्ड स्टाफ की दक्षता और त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा की गई। बैठक में वनाग्नि हॉटस्पॉट्स, ड्रोन सर्वेक्षण और राहत तंत्र को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *