अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण को मिली मंजूरी, जताया आभार

अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण को मिली मंजूरी, जताया आभार


हरिद्वार। देवपुरा स्थित महाराजा अग्रसेन चौक के सौंदर्यकरण एवं पुनर्निर्माण की अनुमति मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने एचआरडीए सचिव मनीष सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व वाहन की टक्कर से चौक क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद हरिद्वार विकास प्राधिकरण से इसके पुनर्निर्माण और सौंदर्यकरण की मांग की गई थी।
डॉ. गर्ग ने कहा कि महाराज अग्रसेन समाज सेवा, लोककल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रतीक रहे हैं तथा यह चौक सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र है। उन्होंने कहा कि एचआरडीए द्वारा अनुमति दिए जाने से समाज के लोगों में खुशी का माहौल है और चौक का सौंदर्यकरण क्षेत्र की सुंदरता को भी बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *