आग के बीच देवदूत बनी दून पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाए मरीज

आग के बीच देवदूत बनी दून पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाए मरीज


देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित पेनिसिया अस्पताल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग के दौरान दून पुलिस और फायर सर्विस की तत्परता ने बड़ा हादसा टाल दिया। आईसीयू में एसी ब्लास्ट के बाद आग फैलने और धुएं व गैस के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस और फायर यूनिट मौके पर पहुंची। आईसीयू में घना धुआं और गैस रिसाव होने के बावजूद पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते कुछ मरीजों और पुलिसकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राहत एवं बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मी भी प्रभावित हुए। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी देहरादून और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना।
रेस्क्यू अभियान में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, गिरीश बडोनी, अमित रॉड समेत पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फायर यूनिट के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी के नेतृत्व में आग पर काबू पाया गया। पुलिस और फायर टीम की बहादुरी से कई लोगों की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *