तपोवन में हुड़दंग कर रहे चार युवक गिरफ्तार

तपोवन में हुड़दंग कर रहे चार युवक गिरफ्तार


टिहरी गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में देर रात सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण झूला रोड स्थित आनंद धाम गली में कुछ युवक राहगीरों से अभद्रता और छींटाकशी कर माहौल खराब कर रहे हैं।
सूचना पर चौकी प्रभारी तपोवन उपनिरीक्षक प्रवीन रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां युवक सार्वजनिक मार्ग पर उत्पात मचाते मिले। समझाने के बावजूद शांत न होने और मारपीट पर उतारू होने पर पुलिस ने तत्काल चारों को हिरासत में ले लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *