कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

कुलपति ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने सम सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डी.डी. कॉलेज और आईटीएम कॉलेज समेत अन्य केंद्रों में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव, अनुशासन व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की समीक्षा की। कुलपति ने परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश, स्वच्छ शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था और गर्मी से राहत के इंतजाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल परीक्षा संपन्न कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को तनावमुक्त और सकारात्मक परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना भी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *