आंदोलनकारियों ने की शहीद स्मारक भवन की मांग

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की बैठक जिला ऑडिटोरियम में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहीद स्मारक भवन निर्माण की मांग उठाई। साथ ही मृत आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन लाभ पटवारी रिपोर्ट के आधार पर देने की मांग की गई। वक्ताओं ने गंगोत्री विधानसभा से अपना प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर भी चर्चा की। राज्य आंदोलनकारियों ने भूमि आवंटन और आश्रित प्रमाण पत्र में देरी जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताई। बैठक में 17 मई को बड़कोट में होने वाली अगली बैठक में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया गया।