काली फिल्म लगी कार का पुलिस ने किया चालान

श्रीनगर गढ़वाल। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत काली फिल्म लगी कार पर कार्रवाई की गई। वाहन चालक गौरव भट्ट निवासी साउथ दिल्ली बताया गया। पुलिस ने अन्य युवकों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।