आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी


उत्तरकाशी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना प्रदर्शन 25वें दिन भी जारी रहा। विकास भवन परिसर में चल रहे इस आंदोलन के दौरान कार्यकत्रियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना है कि कम मानदेय और बढ़ते कार्यभार के बावजूद समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में कार्यकत्रियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा। इस दौरान कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *