जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर होगा मकान सूचीकरण

जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर होगा मकान सूचीकरण


हरिद्वार। जनगणना-2027 के तहत प्रथम चरण के रूप में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य जनपद में 25 अप्रैल से शुरू हो गया है, जो 24 मई 2026 तक चलेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विस्तृत विवरण एकत्र कर रहे हैं। जनपद में इस कार्य के लिए 2944 प्रगणक और 478 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिसमें मोबाइल ऐप और सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग होगा। उन्होंने कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने और किसी भी लापरवाही से बचने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे सही जानकारी देकर जनगणना कर्मियों का सहयोग करें, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *