गंगोत्री मार्ग पर व्यवस्थाएं सुदृढ़, यात्रियों की मदद को प्रशासन तत्पर
उत्तरकाशी। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। नोडल अधिकारी डॉ. रजनीश सिंह ने विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण कर होटल-ढाबा संचालकों को रेट लिस्ट चस्पा करने और तय दरों पर ही सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता और शालीन व्यवहार पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सुखी टॉप में वाहन खराब होने से फंसे महाराष्ट्र के यात्रियों की अधिकारियों ने मदद कर उन्हें सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया। यात्रियों ने प्रशासन की त्वरित सहायता पर आभार जताया।