उत्तरकाशी में हाईटेक बुलेट से बढ़ेगी यात्रा सुरक्षा

उत्तरकाशी में हाईटेक बुलेट से बढ़ेगी यात्रा सुरक्षा


उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसपी कमलेश उपाध्याय ने पुलिस लाइन ज्ञानसू से 5 हाईटेक बुलेट मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन गंगोत्री और यमुनोत्री मार्गों पर तैनात रहकर दुर्गम क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की मदद करेंगे। आधुनिक उपकरणों से लैस इन बाइकों में जीपीएस, सायरन, एल्कोमीटर और लाउड हेलर जैसी सुविधाएं हैं। पुलिस ने यात्रियों से नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *