किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने राजकीय किशोर संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए। शौचालय मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की बात कही।
जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने किशोरों से संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना तथा खेल सुविधाएं बढ़ाने, बास्केटबॉल रिंग लगाने के निर्देश दिए। सीसीटीवी मॉनिटरिंग, बाल संरक्षण समिति और विधिक सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संस्थान को और अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किशोरों के संरक्षण और पुनर्वास को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *