बेस अस्पताल में आंचल कैफे की तैयारी, मिलेगी राहत

बेस अस्पताल में आंचल कैफे की तैयारी, मिलेगी राहत


श्रीनगर गढ़वाल। बेस अस्पताल श्रीनगर में आंचल कैफे खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसका शुभारंभ मई 2026 के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। कैफे शुरू होने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को बड़ी राहत मिलेगी।
कैफे में 25 से अधिक खाद्य पदार्थ सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को स्वच्छ और सुलभ भोजन एक ही स्थान पर मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इससे स्टाफ को भी सुविधा मिलेगी और बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही कैफे के पास प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र भी खोला जाएगा, जहां सस्ती दवाएं उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *