ऊखीमठ में पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधा

ऊखीमठ में पशु चिकित्सालय भवन का शिलान्यास, क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधा


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। पशुपालन विभाग के तहत जिला योजना वर्ष 2025-26 में स्वीकृत राजकीय पशु चिकित्सालय ऊखीमठ के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। लगभग 51.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का शिलान्यास बृहस्पतिवार को केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत और जिला पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्वाण भी मौजूद रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता डॉ. मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी और डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *