पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी, अलग-अलग मामलों में कई गिरफ्तार

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। देहरादून में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ढालीपुर मार्ग से रिजवान उर्फ पटवारी (25) को 8.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और कुल्हाल क्षेत्र से सस्ते में स्मैक खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और कुल्हाल क्षेत्र से सस्ते में स्मैक खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दून पुलिस ने अवैध शराब तस्कर दबोचा
देहरादून। रायवाला क्षेत्र में दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सत्यनारायण मंदिर के पास से समीर सिंह चौहान (40) को 135 टैट्रा पैक (तीन पेटी) अवैध देसी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनुज राठी शामिल रहे।
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी गोविंदा की लोकेशन अलीगढ़ में मिली। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

24 घंटे में स्कूटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कालीदास रोड स्थित जन औषधि केंद्र के बाहर से चोरी हुई स्कूटी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रजत थापा (23) को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बसंत विहार चोरी कांड का खुलासा, लाखों का माल बरामद
देहरादून। बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शान मोहम्मद (40) को पकड़कर उसके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नेशनल हाईवे निर्माण साइट से लेजर पाइप, एंगल और अन्य सामग्री चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा की पहचान कर आरोपी तक पहुंचा गया। बरामदगी में 64 लोहे के पाइप, 6 बड़े और 8 छोटे एंगल शामिल हैं, जबकि घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी सीज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।