बिछड़े बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

बिछड़े बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शनों के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक 11 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया। लखनऊ निवासी अमरजीत यादव का पुत्र संस्कार यादव मंदिर परिसर में अकेला और घबराया हुआ मिला। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित पूछताछ केंद्र लाया और उससे जानकारी ली। बालक के बताए अनुसार पुलिस ने पीए सिस्टम से उद्घोषणा कराई और मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों से संपर्क किया। कुछ ही देर में पिता मौके पर पहुंचे और बच्चे को सकुशल पाकर भावुक हो गए। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *