स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश


पौड़ी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और गृह प्रसव की संख्या शून्य करने के उद्देश्य से विकासखंड थलीसैंण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिपालीसैंण में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और आयरन एवं कैल्शियम सप्लीमेंट के नियमित सेवन की सलाह दी गई। इस दौरान 23 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई। सीएमओ ने निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण कर 30 अप्रैल तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में प्रसव केंद्र स्थापित हो सके। इसके बाद उन्होंने चाकीसैंण और पैठाणी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर प्रसव कक्षों में आवश्यक उपकरण और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से मातृ एवं शिशु सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *