गंगा पूजन कर की सुरक्षित यात्रा की कामना

गंगा पूजन कर की सुरक्षित यात्रा की कामना


हरिद्वार। चारधाम यात्रा से एक दिन पूर्व आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल, सुरक्षित और निर्विघ्न संचालन की कामना की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार यात्रा का मुख्य प्रवेश द्वार है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। ऋषिकुल मैदान में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए गए हैं और ओवर रेटिंग रोकने, मौसम जानकारी उपलब्ध कराने व यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस वर्ष भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *