बाल संप्रेषण गृह गडोली में सुविधाओं का निरीक्षण, विधिक सहायता पर जोर

पौड़ी। श्रीनगर गढ़वाल में राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर) गडोली में किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने की। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण कर पात्र किशोरों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। किशोरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।