गौरव शिक्षा निकेतन में रेखा देवी बनीं पीटीए अध्यक्ष

गौरव शिक्षा निकेतन में रेखा देवी बनीं पीटीए अध्यक्ष

लंबगांव। गौरव शिक्षा निकेतन कंडियालगांव में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रेखा देवी को पीटीए अध्यक्ष, जबकि मंजू देवी व सविता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य सुरेश पदेन सचिव और गीता देवी सहसचिव नियुक्त हुईं। विद्यालय प्रबंधक गुलाब सिंह पंवार ने महिलाओं की भागीदारी को सराहते हुए विश्वास जताया कि नई टीम विद्यालय व छात्रों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *