जन-जन तक पहुँचेगी मुक्त शिक्षा

उत्तरकाशी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय एवं अध्ययन केंद्र द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नवीन लोहानी ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शिक्षा को जन-जन तक सुलभ, लचीला और समावेशी बनाना है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने इस पहल को लाभकारी बताते हुए प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।