विहिप ने राम जन्मोत्सव व नशा मुक्ति के लिए बनाई रणनीति

उत्तरकाशी। विश्व हिंदू परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक में राम जन्मोत्सव को हर तहसील स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 24 मार्च को हनुमान चौक में हनुमान चालीसा पाठ, राम नवमी पर रुद्रेश्वर मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन तथा 5 अप्रैल को बाल्मीकि बस्ती में गायत्री यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होगा।
बैठक में नशा मुक्ति को लेकर चिंता जताते हुए बजरंग दल ने जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। जिला संयोजक सत्येंद्र परमार ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष अजय बडोला ने उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की मांग उठाई। बैठक में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं और कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।