ईद की नमाज में फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार/लक्सर। ईद की नमाज के दौरान हुई फायरिंग के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार 21 मार्च को खेडी खुर्द निवासी रिजवान ने तहरीर देकर मारपीट व जानलेवा फायरिंग का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए 22 मार्च को आरोपी आस मोहम्मद निवासी खेडी कला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।