धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाले अहम विभाग

धामी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने स्वयं संभाले अहम विभाग

देहरादून। धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।
जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है, जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित होता है। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य मंत्रियों के बीच भी विभागों का वितरण करते हुए उन्हें उनके-अपने दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

1. भरत सिंह चौधरी
  ग्राम्य विकास तथा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग

2. मदन कौशिक
पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना

3. प्रदीप बत्रा
परिवहन विभाग के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी

4. राम सिंह कैड़ा
शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन

5. खजान दास
खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *