अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर दिया जोर

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर सांस्कृतिक विरासत संरक्षण पर दिया जोर


हरिद्वार/लक्सर। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के अवसर पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा स्थल पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार से धन सिंह कोतवाल के नाम पर हरिद्वार में घाट निर्माण की मांग उठाई गई। साथ ही सेलाकुई नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने बाबा फकीरा दास मेले को वैश्विक धरोहर घोषित करने का प्रस्ताव रखा। वक्ताओं ने मिरगपुर की सांस्कृतिक परंपराओं को विशेष बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *