खिर्सू-बुघाणी रोड बनी जानलेवा, गड्ढों और मलबे से बढ़ा खतरा

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की खिर्सू-बुघाणी मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, पानी भराव और पहाड़ी से गिरता मलबा आवागमन को जोखिमभरा बना रहा है। दोपहिया चालकों और स्कूली बच्चों के लिए यह मार्ग विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की अनदेखी की जा रही है, जिससे हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के आवागमन के बावजूद सुधार नहीं होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। जनता ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।