गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित

गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर आयोजित


रुद्रप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में ऊखीमठ ब्लॉक की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ अल्ट्रासाउंड सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को समय पर जांच और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है। चिकित्सकों ने महिलाओं को पोषण, सावधानियों और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। लाभार्थियों ने इस शिविर को बेहद उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *