विधायक विनोद कंडारी ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

विधायक विनोद कंडारी ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान


देवप्रयाग। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवप्रयाग ग्रामीण क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक विनोद कंडारी की उपस्थिति में भाजपा मंडल अध्यक्ष व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने, सेवा भाव बढ़ाने और जनसमर्पण के संकल्प को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। इस दौरान अनीता सेमवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *