निरीक्षण कर चारधाम यात्रा को लेकर एसपी ने दिए निर्देश

चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कोतवाली ज्योतिर्मठ का वार्षिक निरीक्षण कर आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार रहने और आपदा प्रबंधन में दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, स्वच्छता, अनुशासन और शस्त्रों के रखरखाव की समीक्षा की गई। एसपी ने यातायात, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही उपकरणों की तत्परता, एसडीआरएफ समन्वय और मेलों की तैयारियों पर विशेष जोर दिया।