पीआरडी जवानों का हल्ला बोल, मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी

पीआरडी जवानों का हल्ला बोल, मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी

देहरादून। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले आज हजारों की संख्या में पीआरडी जवानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोला। धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी जबर सिंह पावेल, सत्येंद्र नौगांई, वीर सिंह रावत, सुनील जुयाल, नवनीत गुसाई और प्रदेश सलाहकार रामानंद भट्ट ने पहुंचकर जवानों का समर्थन किया और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान प्रदेश संयोजक प्रमोद अग्रवाल, सचिव संजय सिंह पवार, मीडिया प्रभारी गंभीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष नवीन बिष्ट व सुधीर तोमर ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक पीआरडी जवानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 23 मार्च को सरकार के “4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के बीच पीआरडी जवान परेड ग्राउंड पहुंचकर अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *