उत्तरकाशी में ऐतिहासिक पंचकोशी वारुणी यात्रा संपन्न

उत्तरकाशी। वरुणावत पर्वत की ऐतिहासिक पंचकोशी वारुणी यात्रा चौत्र मास की त्रयोदशी पर श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। करीब 15 किलोमीटर की इस परिक्रमा यात्रा में जनपद सहित अन्य क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा बड़ेथी से शुरू होकर वरुणादृगंगा संगम में स्नान के बाद बसुंगा, रेणुका देवी मंदिर, साल्ड, ज्ञाणजा, शिखरेश्वर, संग्राली और पाटा होते हुए गंगोरी पहुंची। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और अंत में विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया। मान्यता है कि इस यात्रा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।