सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर जुर्माना

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड जखोली की उच्छना ग्राम पंचायत में सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा निर्णय लिया गया है। ग्राम प्रधान नीलम रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शादी-ब्याह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब के उपयोग और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बैठक में तय किया गया कि यदि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसी गई तो आयोजक पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महिला मंगल दल की अध्यक्ष ’’सुनीता देवी’’ सहित ग्रामीणों ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि इससे गांव में अनुशासन बढ़ेगा, नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी और सामाजिक माहौल बेहतर होगा।