जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी


उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। समिति ने पर्यटक आवास सांकरी, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, इको टूरिज्म सेंटर और मनेरी जलक्रीड़ा केंद्र के अनुबंध विस्तार को स्वीकृति दी।
इसके अलावा तिलोथ में घाट विकास, चेंजिंग रूम और रेलिंग निर्माण कार्यों को भी मंजूरी मिली। एडवेंचर सेंटर खरसाड़ी और डामटा पर्यटन सूचना केंद्र कुंवा के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित करने पर सहमति बनी। बैठक में हर्षिल में पार्किंग और कैंपिंग साइट संचालन पर भी चर्चा हुई तथा पर्यटन से स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *