दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की बैठक में हुई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की बैठक में हुई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा


देहरादून/दिल्ली। नई दिल्ली में उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, जनहित के विषयों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर गंभीर और सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ तथा प्रदेशहित में प्रभावी निर्णय लेने पर सहमति बनी। बैठक में यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, करण माहरा, काज़ी निजामुद्दीन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय प्रदेश के हित में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *