खेल युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर देते हैं जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा

हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम में आयोजित मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर किया।
टूर्नामेंट में देशभर से 13 टीमें महिला और पुरुष वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच में वेस्टर्न कमांड ने सीआईएसएफ को 80-66 से हराया, जबकि महिला वर्ग में नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने सेंट्रल रेलवे को 66-55 से पराजित किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने भी खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर शहर विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर किरण जैसल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।