आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार का छात्रों ने किया भ्रमण

हरिद्वार। छत्तीसगढ़ आयुर्वेद विज्ञान संस्थान बिलासपुर के एमबीबीएस छात्रों ने जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने छात्रों को जनपद स्तर पर संचालित आपदा प्रबंधन कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर मनोज कंडियाल ने संभावित आपदाओं, उनकी रोकथाम की तैयारियों और आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आए चिकित्सक ने आपदा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और अस्पताल प्रबंधन की जानकारी साझा की। छात्रों ने आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को करीब से समझा।