महिलाओं-युवाओं को मधुमक्खी पालन व स्थानीय उत्पादों का दिया प्रशिक्षण

रुद्रप्रयाग। कार्तिकेय-कनकचौरी पारिस्थितिकी विकास समिति (ईडीसी) के तहत मंगलवार को स्थानीय महिलाओं और युवाओं के आजीविका संवर्द्धन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मेसर्स ग्रीनहट ऑर्गेनिक ग्लोबल पहाड़ी के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को मधुमक्खी पालन और चौलाई के लड्डू बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्तिक स्वामी मंदिर आने वाले पर्यटकों के लिए स्थानीय उत्पादों का बाजार तैयार करना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र पुंडीर, मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम नेगी समेत स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।