चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित

उत्तरकाशी। आगामी चारधाम यात्रादृ2026 की तैयारियों के तहत जनपद उत्तरकाशी में सोमवार को चार धाम यात्रा मॉक एक्सरसाईज के सफल संचालन के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों, हितधारकों और समन्वयक एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया।
बैठक में आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत-बचाव, संचार व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। तहसील स्तर पर गठित प्त्ै टीमों ने निर्धारित परिदृश्य के अनुसार अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। मॉक एक्सरसाइज के दौरान समन्वय बनाए रखने के लिए लाइव मॉनिटरिंग टीम भी तैनात की जाएगी।